Breaking News

सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा मकसद : अनु

Spread the love

फतेहपुर। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की नवनियुक्त प्रदेश सचिव अनु मिश्रा के प्रथम जनपद आगमन पर पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात प्रदेश सचिव ने कहा कि सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनका मकसद है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार सोनकर उर्फ टोनू की अगुवाई में नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव अनु मिश्रा को फूल-मालाओं से लाद दिया। सभी ने आला कमान के इस फैसले पर आभार जताया। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में भी सभी वर्गों का लाभ है। पिछले शासनकाल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित करके सभी वर्गों को लाभान्वित करने का काम किया था। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध बढ़े हैं। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश का विकास और रोजगार सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। इस मौके पर ओवैस फारूकी, मो. शहजादे, आशीष मौर्या, आमिर फैज़, आलोक, राहुल, नागेन्द्र, लल्लू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial