आज़मगढ़ :- जमीनी विवाद में जिले के महराजगंज थाने के सिपाही पर लगा मारपीट का गंभीर आरोप… पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे नौवरार देवारा जदीद कित्ता प्रथम थाना कोतवाली महाराजगंज निवासी विजयप्रताप पुत्र कैलाश ने बताया कि हमारे पट्टीदार जयराम पुत्र घुरहू से जमीन से सम्बन्धित विवाद काफी दिनों से चल रहा है…जिसका मुकदमा माननीय न्यायालय में विचाराधीन है …
उक्त विवादित जमीन में हमारा पट्टीदार जिसका नाम थाना स्थानीय के पुलिस को अपने नाजायज प्रभाव में करके दिनांक 16.06.2024 को समय करीब 6:00 बजे शाम उक्त विवादित जमीन पर पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण करवाने का प्रयास करने लगा…. घर पर उस समय कोई पुरुष सदस्य मौजूद नही था ….घर की महिलाये जब उक्त अवैध निर्माण का विरोध करने लगी… तो वहाँ मौजूद स्थानीय थाना के सिपाही देवेन्द्र गिरी ने हमारे परिवार की महिलाओं को गाली गुप्ता व फर्जी मुकदमे में फसाकर पुरे परिवार के जीवन को बरबाद करने की धमकी देने लगा…. तब इस बात पर हमारी बहन सुभावती ने जब मोबाईल से विडियो बनाने लगी तो ….उसे दो-तीन थप्पड मार कर उसका मोबाईल छीन कर मार-पीट कर विडियो डिलिट करके आस पडोस के हस्तक्षेप करने पर मोबाईल को फेक करके वहाँ से भाग गया ….इस तरह के आरोप लगाते हुए विजयप्रताप व अन्य परिजनों ने थाने के सिपाही देवेन्द्र गिरी पर कार्यवाही करने की मांग की …
आज़मगढ़ : ज़मीनी विवाद में सिपाही ने महिला को पीटा !
