Breaking News

शैल त्रिपाठी बनीं भाजपा महिला मोर्चा मंडल प्रभारी

Spread the love

फतेहपुर :-  भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने संगठन को मजबूती देने एवं 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत दिलाने के लिये अपनी मंज़बूत टीम का गठित कर रहीं हैं। जिसके क्रम में जनपद की जुझारू कार्यकर्ता शैल त्रिपाठी को सदर विधानसभा क्षेत्र का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है।
गुलाबी गैंग संगठन के जिलाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी संभाल रहीं शैल त्रिपाठी को महिला अधिकारों हेतु कार्य करने के लिये जाना जाता है। वर्ष 2014 से भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में शामिल होने के बाद महिला सक्रिय कार्यकर्ता के रूप के पहचान हासिल हुई। वर्ष 2008 में गुलाबी गैंग संगठन में सदस्य हैं और बिग बॉस फेम सम्पत पाल के साथ जुड़ने पर उन्हें पहचान मिली। एक वर्ष बाद 2009 में गुलाबी गैंग की शहर अध्यक्ष बनी। वर्ष 2018 में अलग गुट गुलाबी गैंग उत्थान समिति संगठन बनांकर उसकी जिलाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आदर्श मानने वाली शैल त्रिपाठी को भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों में उत्साह है। घर पहुंचकर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बड़ी संख्या में फूल मालाओं से स्वागत करने व बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। शैल त्रिपाठी ने बताया कि वह महिला अधिकारों के लिए लगातार कार्य करती आ रही है। महिलाओं की आवाज़ को और भी जोरदार तरीके से उठाने व न्याय दिलाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर रेनू शर्मा, निर्मला सिंह, मंजू सिंह, ज्ञानमती, उर्मिला, कीर्ति, मधु, पूनम, रेखा पासवान भी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial