Breaking News

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने बूथ कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

Spread the love

फतेहपुर : – भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ सत्यापन के कार्य में जुट गई है। शनिवार बकेवर क्षेत्र के जगदीशपुर में बूथ सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा की शक्ति का मुख्य स्तंभ बूथ स्तरीय कार्यकर्ता हैं।
बूथ सत्यापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले की सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शिरकत की। जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि समर्पित भाव से संगठन को सुदृढ़ता प्रदान कर रहे कार्यकर्ता पार्टी के अमूल्य निधि हैं। वह सर्दी, गर्मी, बरसात दिन रात पार्टी का कार्य करते हैं। संसदीय क्षेत्र के जगदीशपुर, बकेवर बूथ संख्या 85 में बूथ सत्यापन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहकर मेरा घर-भाजपा का घर कार्यक्रम के अंतर्गत जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ वर्मा, मंडल अध्यक्ष अरूण शुक्ला, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रमाकांत वर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial