Breaking News

डीएम व एसपी ने मलवां थाने में सुनीं पीड़ितों की समस्याएं

Spread the love

फतेहपुर:-  पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के सभी थानों पर सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मलवां थाना पहुंचकर पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उन्हें निस्तारण का भरोसा दिलाया। आठ प्रार्थना पत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
ज़िलाधिकारी ने कहा कि उप जिलाधिकारी राजस्व संबंधित शिकायतों के मामले में मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कराएं। सभी राजस्व कर्मी अपने-अपने क्षेत्र के शिकायत रजिस्टर में शिकायतों को दर्ज करते हुए शीघ्र उसका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें। राजस्व कर्मी व पुलिस विभाग आपस में समन्वय बनाकर शिकायतों का निस्तारण तत्परता से करें। एसपी ने कहा कि यदि राजस्व कर्मियों को कहीं भी पुलिस की जरूरत पड़ती है तो वह तत्काल थाने से पुलिस बल लेकर प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उधर जिले के अन्य थानों पर भी आयोजित सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में संबंधित अधिकारियों से फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा, उप जिलाधिकारी बिंदकी विजय शंकर तिवारी, अपर उप जिलाधिकारी प्रियंका, क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह, राजस्व कर्मी एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial