Breaking News

प्रधानों पर लगे फर्जी मुकदमों की जांच कराए प्रशासन : रामसेवक

Spread the love

फतेहपुर :-  अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव का प्रयागराज से लखनऊ जाते समय लोधीगंज स्थित जिला कार्यालय पर प्रधानों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानों पर लगे फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच प्रशासन कराए। बिना जानकारी मनरेगा मेठों की भर्ती को संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को प्रधानों ने लोधीगंज बाईपास पर रोका। जिला कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात उपस्थित प्रधानों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रधान बिना किसी दबाव के प्रशासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। समस्या आने पर संगठन प्रधानों की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानों के ऊपर फर्जी मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। फर्जी मुकदमों की यदि निष्पक्ष जांच न कराई गई तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने को विवश होगा। उन्होने कहा कि शासन द्वारा ग्राम पंचायत को बिना जानकारी दिए मनरेगा मेठों की भर्ती की जा रही है। जो ग्राम पंचायत के अधिकारों का हनन है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू, स्वामी शरन पाल, उमाशंकर लोधी, अतीश पटेल, विजय सिंह परिहार, सौरभ लोधी, सुरेन्द्र राज भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial