Breaking News

आजमगढ़ के मुबारकपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ ज़ोरदार स्वागत

Spread the love
रिपोर्ट- मो० शकेब अंसारी
आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का सठियाओं चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री इस्माइल फारूकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उसके बाद मुबारकपुर स्थित अल जामीअतुल अशरफिया में मज़ार ए हाफिज ए मिल्लत पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन शांति और पार्टी की बेहतर कामयाबी के लिए दुआ की।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मुसलमानों को मिला है। अन्य पार्टियों ने मुस्लिमों को केवल वोट बैंक समझा है। उन्होंने सरकार की मदरसा आधुनिकरण नीति की सराहना भी की।
शनिवार को सठियावं में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री इस्माइल फारूकी  के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय को सम्मान देने का काम किया है तथा कल्याणकारी योजनाओं का बिना किसी भेदभाव के लाभ दिलाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 में बीजेपी की पुनः वापसी के लिए जुटने का आहवान किया। इस अवसर पर दिवाकर सिंह बच्चा बाबू दुर्गेश सिंह रमेश यादव , मो0 सद्दाम अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, परवेज़ आज़मी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ,आफताब मिर्ज़ा मीडिया प्रभारी उत्तरप्रदेश ,मोहम्मद आलिम खान, नसीरूद्दीन अंसारी दानिश आजाद प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक ,नायाब हैदर आज़मी क्षेत्रीय महामंत्री, वकार अहमद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामबचन चौहान नज़राना खातून पूनम मौर्य फुरकान आज़मी असमर आज़मी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial