Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की बासी घाट पर हुई अस्थि विसर्जन

Spread the love
अलीगढ़ : – पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह “बाबूजी” की आज बुलंदशहर के नरोरा स्थित बासी घाट पर सनातनी परंपरा के अनुरूप आचार्य द्वारा अस्थियों का विसर्जन किया गया वही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियों को 5 कलशों में रखा गया एक कलश का विसर्जन बसी घाट पर किया गया और बाकी 4 कलशों का विसर्जन आगामी 1 सितंबर को प्रयागराज ,अयोध्या काशी व कासगंज में किया जाएगा बाबूजी की कर्मभूमि रही कासगंज में भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की बासी घाट पर हुई अस्थि विसर्जनएक कलश का अस्थि विसर्जन होगा फिलहाल सभी कलशों को अलीगढ़ की अतरौली तहसील के ग्राम जनकपुर बाग में रखा जाएगा जो बाबूजी का कर्म स्थलीय बाग है बाबूजी की अस्थियों का विसर्जन उनके पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया सुपौत्र राज्य मंत्री संदीप सिंह व उनके परिजनों ने किया वही भाजपा के समस्त विधायक व सांसद और बाबूजी के शुभचिंतक भी बाबूजी की अस्थि विसर्जन में मौजूद रहे सभी ने बाबूजी की अस्थियों को माथे से लगाकर नमन किया इसके बाद अस्थियों का विसर्जन किया गया भारी सुरक्षा बलों के बीच अस्थियों का विसर्जन हुआ
नरोरा से चलकर अस्थि विसर्जन कलश यात्रा नरौरा परमाणु केंद्र गेट ,रामघाट तिराहा, जरगंवा, जिरौली धूमसिंह ,भोजपुर,ककेथल ,पिलखुनी, अतरौली होते हुए जनकपुर बाग पर संपूर्ण होगी जगह-जगह बाबूजी की अस्थियों को नमन किया जाएगा और वही अलीगढ़ के मडोली ग्राम में 1 सितंबर को शांति पाठ शुरू किया जाएगा
बाबूजी के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने बताया कि बाबूजी की अस्थियों का विसर्जन आज बसी घाट पर किया गया 5 कलशों में बाबूजी की अस्थियों को रखा गया एक कलश का विसर्जन किया गया है बाकी अस्थि कलशों का विसर्जन प्रयागराज ,अयोध्या ,काशी कासगंज, किया जाएगा फिलहाल सभी अस्थि कलशों को बाबूजी के कर्म स्थलीय भाग जनकपुर में रखा जाएगा और आगामी 1 सितंबर को शांति पाठ शुरू होगा इसके बाद सभी अस्थि कलशों का विसर्जन किया जाएगा फिलहाल नरोरा से लेकर इन अस्थि कलशों को अस्थि कलश यात्रा के रूप में जगह जगह रखा जाएगा जहां सभी बाबूजी के शुभचिंतक बाबूजी की अस्थियों को नमन करेंगे और अंत में बाबूजी की अस्थि कलश यात्रा उनके कर्म स्थलीय बाग जनकपुर पर समापन होगी आगे रणनीति बनाई जाएगी कि कहां-कहां बाबूजी की अस्थियों का विसर्जन किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial