Breaking News

आजमगढ़ : भ्रष्टाचार ऐसा कि सरकारी कर्मचारी की जान पर बन आई

Spread the love

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का नारा दे रही है …. यूपी में भ्रष्टाचार ना हो उसके लिए कई जांच एजेंसियां बनाई गई है … लेकिन ठेकेदारी प्रथा में भ्रष्टाचार मुक्त यूपी कैसे बन सकती है …. आजमगढ़ जिले के रानी की सराय विकासखंड कार्यालय में छत का मलवा गिरने से कंप्यूटर और प्रिंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ….. कंप्यूटर ऑपरेटर बाल-बाल बच गये … रानी की सराय विकासखंड में मनरेगा कार्यालय में अचानक दोपहर को छत का प्लास्टर टूट कर गिरने लगा….. छत का प्लास्टर कंप्यूटर व प्रिंटर पर गिरा कंप्यूटर, ऑपरेटर भयभीत हो गए अचानक यह क्या हो गया  ….  संयोग अच्छा था कि मलबा गिरने से किसी को गंभीर चोट नहीं आई … गनीमत ये रही कि मनरेगा एपीओ विभाग संबंधित कार्य से जनपद मुख्यालय आजमगढ़ गए हुए थे नहीं तो एपीओ साहब कंप्यूटर ऑपरेटर के बगल में बैठ कर कुछ लिखाई पढ़ाई करा रहे होते तो नजारा क्या होता …… पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रमुख का अभी लगभग डेढ़ महीने पहले शपथ ग्रहण समारोह हुआ …. ब्लॉक परिसर की साफ सफाई व रंग रोगन का काम तेजी से हुआ ….क्या यह काम सिर्फ दीवारों को चमकाने के लिए ….  हुआ यह भी बड़ा सवाल उठ रहा है ….. विकासखंड रानी की सराय परिसर की दिवाली चमचमाती हुई नजर आ रहे हैं …. लेकिन सच्चाई और हकीकत तो कुछ और ही है, यहां तो यह कहावत सिद्ध होती है …..
सच्चाई छुप नहीं सकती, बनावट के उसूलों से
कि खुशबू आ नहीं सकती, कभी कागज़ के फूलों से

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial