अलीगढ़ :- के थाना बन्नादेवी इलाके के संगम बिहार में उस समय अफरा तफरी मच गई जब प्रेम प्रसंग के चलते जीजा साली ने आत्महत्या कर ली जीजा ने फांसी लगाकर तो साली ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया घटना से इलाके में तरह तरह की चर्चाएं निकलकर सामने आ रही हैं घटना की सूचना पर भारी तादात में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई
क्षेत्राधिकारी द्वितीय मोहसिन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जयप्रकाश व मीरा का वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था पुलिस को सूचना मिली कि दोनों के शव कमरे में पड़े हुए हैं तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा घटना में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
