Breaking News

निर्माण कार्यों में तेजी लाकर जनप्रतिनिधियों से कराएं लोकार्पण : रामचन्द्र

Spread the love

उप निगम संयुक्त समिति की बैठक में अध्यक्ष ने अधिकारियों ने दिए निर्देश
फतेहपुर। विधान मण्डल की सार्वजनिक उपक्रम उप निगम संयुक्त समिति की बैठक विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजना, सौभाग्य योजना, कृषि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, सेतुओं का निर्माण, मुख्यमंत्री के 37 बिन्दुओ में निर्माण कार्य, मत्स्य, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राजकीय भंडारण निगम, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम आदि विभागों के अधिकारियों के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं को समयबद्धता के साथ पूर्ण कराएं। निर्माण कार्यां में तेजी लाएं व पूर्ण होने पर जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराएं। साथ ही जिन योजनाओं का शुभारंभ किया जाए उनका भी शिलान्यास जनप्रतिनिधियों से कराया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यां की सूची जनप्रतिनिधियों व समिति को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सहायक निदेशक को निर्देश दिए कि जो भी मत्स्य पालन हेतु पट्टे का आवंटन करने से पहले जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं और मत्स्य पालन से लाभान्वित लाभार्थियों की सूची समिति को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रसाशनिक व वित्तीय कार्य में जो भी समस्याएं आ रही है लिखित दें ताकि निस्तारण कराया जा सके। इस अवसर पर समिति के सदस्य सूर्यभान सिंह, धीरेन्द्र बहादुर, संजू देवी, मो0 सिद्दीकी, करन सिंह पटेल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जोगेन्द्र सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं निर्माण कार्यदायी संस्थाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial