Breaking News

जल जीवन मिशन में घोटाले को लेकर आप ने किया प्रदर्शन

Spread the love

सीबीआई जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाए जाने की राज्यपाल से मांग
फतेहपुर। प्रदेश में चल रही जल जीवन मिशन योजना में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा हजारों करोड़ रूपए के घोटाले का भंडाफोड़ किए जाने के बाद जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं में बेहद नाराजगी है। घोटाले को लेकर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिसमें घोटाले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाए जाने की मांग की।
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक श्रीराम पटेल एडवोकेट की अगुवाई में पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर बताया कि प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन योजना में करोड़ों रूपए का घोटाला किया गया है। यह योजना केन्द्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। प्रत्येक राज्य को एक लाख बीस हजार करोड़ का आवंटन किया गया था लेकिन प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने हजारों करोड़ रूपए का भ्रष्टाचार किया है। बताया कि हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप सप्लाई का कार्य रश्मि मटेलिक्स नामक कम्पनी को दिया है। इस कम्पनी का भ्रष्टाचार एवं निकृष्ट पाइप बनाने में लिप्त रहने का इतिहास रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि केन्द्रीय आर्थिक सूचना ब्यूरो ने जांच में पाया कि यह कम्पनी फर्जी निवेश एवं फर्जी सेल कम्पनियां बनाने में भी लिप्त है। इन तथ्यों के बावजूद जल शक्ति मंत्री ने नियमों को ताक में रखकर कम्पनी को कार्य दे दिया। इसके अलावा मिशन के क्रियान्वयन में भारी आर्थिक अनियमितताएं सामने आई हैं। हर कार्य की लागत सामान्य से तीस से चालीस प्रतिशत तक बढ़ गई है। वहीं थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के लिए भी यूपी सरकार ने 1.33 प्रतिशत धन खर्च किया है जबकि केरल ने 0.04 प्रतिशत व चेन्नई ने 0.15 प्रतिशत में ही इसे सम्पन्न कर लिया। पदाधिकारियों ने राज्यपाल से मांग किया कि घोटाले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा दी जाए। इस मौके पर राम किशोर विश्वकर्मा, उमेश श्रवण कुमार, अतुल कुमार, रतीलाल, रामशंकर निषाद, आशीष कुमार, राजकरन सिंह, मो0 शाहजहां, प्रमोद कुमार, राहुल द्विवेदी, जय सिंह, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, मिश्रीलाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial