Breaking News

पालिका ने कचरा प्रबंधन व पालीथिन मुक्त चलाया अभियान

Spread the love

कांशीराम कालोनी के बाशिन्दों की जानकारी देकर किया जागरूक, इको फ्रेंडली बैग का किया वितरण
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद ने मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत कचरा प्रबंधन की जानकारी व पालीथिन मुक्त अभियान चलाकर कांशीराम कालोनी के बाशिन्दों को जागरूक किया। साथ ही सभी को इको फ्रेंडली बैग का वितरण करते हुए इसे इस्तेमाल करने पर जोर दिया। सभी ने पालिका के इस अभियान की सराहना की।
नगर पालिका परिषद के खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ व एसबीएम स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबन्धक कृष्ण कुमार सिंह टीम के साथ अस्ती स्थित कांशीराम कालोनी पहुंचे। जहां उपस्थित बाशिन्दों को कचरा प्रबंधन की जानकारी, वेस्ट टू वेल्थ की संकल्पना के तहत कचरे के घरेलू स्तर पर पृथक्करण करने, आम जनमानस को सूखे गीले कचरे के प्रकार एवं जैविक कचरे से कंपोस्ट बनाने एवं उसे बागवानी में उपयोग करने संबंधित जानकारी दी। साथ ही साथ पॉलीथिन का उपयोग न करने एवं इसके विकल्प के रूप में इको फ्रेंडली बैग का वितरण किया। पालिका के इस अभियान की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। इस मौके पर वार्ड के सभासद इरशाद अली, जिला कोऑर्डिनेटर निशांत सिंह, मोहम्मद हबीब, कन्या फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरज कुमार, कार्यवाहक सफाई नायक राधेश्याम, समाजसेवी साजिद अली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial