आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहर ड़डवा गाँव निवासी ओम प्रकाश के बेटे नवनीत भास्कर जिसने ..उपनिरीक्षक परीक्षा 2022 में पास किया . उसके बाद वह ट्रेनिंग करने चला गया था…. ट्रेनिंग पूरी होने के पश्चात जब गरीब किसान का बेटा अपने गांव लोहरा पहुंचा तो ….उसे घर पहुंच कर बधाई देने वालों का तांता लग गया…. और लोगों ने गांव के इस होनहार लड़के को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। परिजनों ने बताया कि नवनीत शुरू से ही एक मेधावी छात्र था ।घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के बावजूद भी पूरे मन और लगन से पढ़ाई करता था, प्राथमिक शिक्षा प्रज्ञा पब्लिक स्कूल लोहरा व हाई स्कूल जलालपुर अंबेडकर नगर स्थित रेडिएंट कॉलेज से पूरी की जहां हाई स्कूल में 84 परसेंट व इंटर में 76 परसेंट अंक लाकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया । ग्रेजुएशन की डिग्री राम अवध डिग्री कॉलेज से पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया कि इसी दौरान 2021 दरोगा भर्ती परीक्षा का फॉर्म भर तैयारी करने लगा ततपश्चात 2022 में रिजल्ट आने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल बन गया। नवनीत भास्कर ने बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद से आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के बावजूद भी कड़ी मेहनत से पढ़ाई पूरी कर आज इस मुकाम को हासिल किया ।सब इंस्पेक्टर ट्रेनिंग के उपरांत मेरी पहली पोस्टिंग बहराइच जनपद में हुई है। नवनीत की मां लालती देवी ने बताया कि मेरे तीन पुत्रों में मझले पुत्र नवनीत शुरू से ही पढ़ाई में तेज था और पूरे मन और लगन से पढ़ाई की। मेरे दो पुत्र अनूप और अमन तथा बेटी नीतू भास्कर भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरे बेटे और बेटी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।
