Breaking News

आजमगढ़ : बदमाशों ने किया छात्रों का अपहरण तो पुलिस ने ठोक दिया …

Spread the love

आजमगढ़ – आज सुबह – सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है …जानकारी के मुताबिक़ स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर घर जा रहे दो छात्रों को 3 बदमाशों ने मिलकर अपहरण कर लिया और उनके परिजनों से फिरौती माँगने लगे . ये दोनों छात्र फुलपुर कोतवाली के दुर्वासा गांव के रहने वाले हैं ..इनका नाम  देवप्रिय गिरी …व… रामकिंकर गिरी है ..परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी दिया ..जिसपर पुलिस ने 13 फरवरी को अपहरण व फिरौती सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया ..और बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया …पुलिस को इसी दौरान एक बदमाश के बारे में सूचना मिली कि वह अहिरौला थाना क्षेत्र कोठरा में डाही मोड़ पर आ रहा है …पुलिस ने घेरा बंदी करके बदमाश को गिरफ्तार किया है ..इस दौरान उसके पैर में गोली भी लगी है …जिले के पुलिस कप्तान अनुराग आर्या ने बताया है कि दोनों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया गया है ..और घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है …घायल बदमाश के पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किया गया .. साथ ही उन्होंने बताया कि बदमाश के ऊपर संगीन धाराओं में पहले से ही मुकदमा दर्ज है …गिरफ्तार बदमाश प्रवेश यादव पुत्र सीताराम थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव का निवासी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial