रिपोर्ट – राहुल मौर्या, आजमगढ़
आजमगढ़ :- सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने उस कथन जऊन कौनो नहीं किया वो कर के दिखाएँगे को चरितार्थ करते हुए जिले के लोगों को एक बड़ी सौगात देते हुए मुम्बई के लिए एक नयी साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया …
जो मऊ से शुरू होकर आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज होते हुए मुंबई जायेगी …इस ट्रेन के लिए सांसद निरहुआ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लगातार माँग करते हुए जिले के लिए नयी साप्ताहिक ट्रेन आज हरी झंडी दिखाते हुए आज रवाना किया . इस नयी ट्रेन के मिलने से जहाँ जिले के लोग खुश हैं …वहीँ यात्राओं की कड़ी में यात्रियों के लिए ये साप्ताहिक ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं है ..वहीँ कुछ लोग इसे चुनाव के समय का शिगूफा मान रहे हैं …वहीँ सांसद निरहुआ ने बताया कि इस ट्रेन को हम आज़मगढ़ से शुरू करवाना चाहता था ..लेकिन टर्मिनल न होने के कारण इसे मऊ से शुरू किया गया … उन्होंने कहाकि ये रेलवे स्टेशन अमृत योजना में है , जैसे ही यहाँ टर्मिनल बन जाएगा तो इसे यहीं से चलाया जाएगा …सांसद निरहुआ ने कहाकि जो लम्बी दूरी की ट्रेने हैं ..उसके साफ़ –सफाई के लिए एक टर्मिनल की आवश्यकता होती है , जो अभी यहाँ नहीं है ..इस वजह से इसे मऊ से शुरू किया गया है …सांसद निरहुआ ने जनपद को नयी ट्रेन की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव समेत तमाम नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है …
