Breaking News

एसपी की दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, कई इधर से उधर

Spread the love

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की तबादला एक्सप्रेस सोमवार को दौड़ी। दस निरीक्षकों समेत पांच उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से इधर से उधर किया गया। एसपी के पीआरओ ने बताया कि सदर कोतवाली प्रभारी रहे सत्येन्द्र सिंह को हथगांव थाना प्रभारी निरीक्षक, औंग थाने के प्रभारी रहे निरीक्षक अनूप सिंह को सदर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। इसी तरह कल्यानपुर थाने के प्रभारी रहे निरीक्षक केशव दास वर्मा को जाफरगंज थाना, जाफरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार को कल्यानपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक, हथगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह को औंग थाने का प्रभारी, धाता थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र नाथ राय को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा रहे निरीक्षक संजय कुमार तिवारी को धाता थाने का प्रभारी निरीक्षक, असोथर थाना प्रभारी रहे निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ एएचटीयू, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ के निरीक्षक विनोद कुमार यादव को प्रभारी चुनाव सेल, बकेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे जयचन्द्र भारती को प्रभारी निरीक्षक थाना असोथर बनाया गया है। इसके अलावा चांदपुर थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक दीन दयाल सिंह को प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय, हसवा चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह को चांदपुर थानाध्यक्ष, देवरी बुजुर्ग चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक संगम लाल प्रजापति को बकेवर थानाध्यक्ष, बाकरगंज चौकी इंचार्ज रहे उपनिरीक्षक अनिरूद्ध कुमार द्विवेदी को हसवा चौकी प्रभारी, एसएसआई हुसैनगंज रहे उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार को देवरी बुजुर्ग चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial