चौपाल लगाकर गिना रहे पूर्व सरकार की योजनाएं
2022 में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार- डॉ मनोज राजपूत
हरदोई : जिले के सवायजपुर विधानसभा के सपा नेता डॉ मनोज राजपूत लगातार गांव में जाकर के ग्रामीणों से कर रहे जनसंपर्क उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम शुरू हो गया है जो राजनीतिक पार्टियां हैं वह अपना प्रचार प्रसार जोर शोर से कर रही हैं इसी कड़ी में सवायजपुर विधानसभा के सपा नेता डॉ मनोज राजपूत आगामी चुनाव से पहले ही धुआंधार जनसंपर्क कर रहे हैं सपा नेता डॉ मनोज राजपूत आज लगभग आधा दर्जन गांव में जाकर के भ्रमण किया और चौपाल लगाकर के ग्रामीणों के साथ बैठक की और पूर्व सरकार समाजवादी पार्टी की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी साथ ही ग्रामीणों से अपील की है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं इस मौके पर दर्जनों की सख्या मे सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |
