Breaking News

नहर से मिला अज्ञात महिला का शव

Spread the love

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मौहार जीटी रोड स्थित नहर में बहता हुआ एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने रविवार को बरामद किया है। महिला का शव कई दिन पुराना है। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयासों में जुटी है।
कल्यानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मौहार गांव से पहले मोटू होटल के समीप निर्माणाधीन नहर पुल पर एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव बहता हुआ आया है। कई दिन पुराना लग रहा है। महिला के शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन के लिए भेज दिया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial