Breaking News

यूथ ब्रिगेड की प्रदेश सचिव बनीं अनुराधा

Spread the love

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा ने जिले की जुझारू कार्यकर्ता अनुराधा मिश्रा को संगठन की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित कर दिया। उन्होने आशा जताई है कि सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक गतिशीलता प्रदान करें। उधर जैसे ही यह जानकारी अनुराधा के समर्थकों को लगी तो उनके बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial