Breaking News

जमीयतुल कुरैश ने गठित की कार्यकारणी

Spread the love

फतेहपुर। आल इंडिया जमीयतुल कुरैश के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष शहनवाज़ अनवर ने संगठन को धार देने के लिए संगठन विस्तार का अलग-अलग पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया।
रविवार को पनी मोहल्ला स्थित संगठन के जिला कार्यालय में नवमनोनीत पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि जहानाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुल हक व यूथ विंग के जिलाध्यक्ष शनवाज़ अनवर द्वारा नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष पद पर नौशाद ज़मज़म, कोषाध्यक्ष पद पर मो0 अहमद, जिला सचिव सोहेल ज़िया, आतिफ, सलमान, इरशाद, नगर अध्यक्ष जीशान व सऊद, जिला सदस्य आरिफ, शमशुद्दीन, इरशाद को संगठन की जिम्मेदारियां दी गई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत जहानाबाद के पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुल हक ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को निडर व ईमानदारी से संगठन के लिए कार्य करने व समाज के वंचित एवं शोषित वर्ग के लिए कार्य किए जाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शेखू कुरैशी, समीर, जिला उद्दीन राजू, वसी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial