Breaking News

जमात रजा-ए मुस्तफा बरेली शरीफ शाख प्रयागराज का यू पी से एम पी तक तूफानी दौरा

Spread the love

जमात रजा-ए मुस्तफा बरेली शरीफ शाख प्रयागराज का यू पी से एम पी तक तूफानी दौरा

ओल्लमा-ए-अहले सुन्नत का एक अजीम काफ़िला मस्ल्के आला हजरत की तरजी व इसाअत के लिए पहुंचेगा सीधी म. प्र.

प्रयागराज। जमात रजा-ए-मुस्तफा बरेली शरीफ शाख प्रयागराज के मीडिया प्रभारी मोहम्मद कलाम (संजय खान) ने बताया कि 26 अगस्त 2023 दिन शनिवार बाद नमाजे फज्र जमात रजा-ए-मुस्तफा बरेली शरीफ शाख प्रयागराज की तरफ से ओल्लमा-ए-अहले सुन्नत का एक अजीम काफ़िला खालिस मस्ल्के आला हजरत की तरजी व इसाअत के लिए हजरत मुफ्ती शफ़िक अहमद सरिफ़ी दामन बर्कात्मुल आलिया सरपरस्त शाख प्रयागराज की निगरानी मे मुतअद जगहो का दौरा करेगा। सुबह 8 बजे काफ़िला तहसील कोराव की जामा मस्जिद पहुँच कर आवामे अहले सुन्नत को जमात रजा-ए-मुस्तफा बरेली शरीफ की मिशन से जोड़कर 9 बजे काफ़िला आगे बढ़कर जिला सीधी के हनुती तहसील सहावल पहुंचेगा और वहाँ सरकारे आला हजरत अलैहिरह्मा ने जमात रजा-ए मुस्तफा क्यूँ बनाई उसके एगराज व मकासिब वाजे करके जमात अहले सुन्नत के सरपरस्त आला व सदरुल सदूर जमात रजा-ए मुस्तफा बरेली शरीफ हुजूर काईदे अहले सुन्नत शेखे तरीकत हजरत मुफ्ती मौहम्मद असजद रज़ा खान कादरी दामन बर्कात्मुल आलिया से जुड़कर दीनो सुन्नीयत का काम अंजाम देने के लिए जमात की जिम्मेदारी ओल्लमाए कराम व दानीश वरान को सौपी जाएगी । 3 बजे हनुती से रवाना होकर मऊ गंज M.P. 5 बजे पहुंचेगा वहाँ आवामे अहले सुन्नत से मुलाकात करके जमात का पैगाम देकर ।
शाम 6.10 मिनट पर टड़हर पहुचेगा ।फ़िर बिछरहटा पहाड़ी होते हुए 20 मिनट के लिए पणवा मे तब्लीगी काम करके 7:40 पीएम -8:30 पीएम तक गढ़ पहुंच जायेगा वहाँ मस्ल्के आला हजरत का पैगाम पहुचाकर अपनी जगह वापस आएगा।आप हजरात से अदबन अपील है की हमारे इस मिशन में हो । दामे दर्मे कदमे सुख्ने जिस कदर मुनकिन हो शामिल होकर अल्लाह की दीन की मददगार बने अल्लाह आप सब का मोईन मददगार होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial