Breaking News

फतेहपुर में भोजपुरी फ़िल्म प्रतिशोध की हुई शूटिंग

Spread the love

फतेहपुर : –  शहर के बांके बिहारी मंदिर परिसर में शुक्रवार को भोजपुरी फिल्म प्रतिशोध की शूटिंग शुरू हुई। जनपद में हो रही फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग शूटिंग स्थल पहुंचे। भोजपुरी फ़िल्म में अभिनेत्री शिखा श्रीवास्तव जो फिल्म में एसपी सिद्धांत की पत्नी का रोल में है। मंदिर में दर्शन करने आती है। मंदिर के पुजारी के रोल में अब तक सैकड़ों भोजपुरी फिल्मों में कामेडी रोल कर चुके कॉमेडी कलाकार राहुल श्रीवास्तव नजर आए। फ़िल्म निर्माता जयंत श्रीवास्तव ने फिल्म के विषय में बताया कि जनपद में फिल्म की शूटिंग सात सितंबर तक चलेगी जिसमे शहर के अलग-अलग लोकेशनो जिसमें बांके बिहारी मंदिर, लोधीगंज, खजूर गांव, भृगुधाम भिटौरा सहित कई अन्य स्थानों में शूटिंग चलेगी। फ़िल्म में अभिनय के बारे में बताया कि एसपी सिद्धांत की भूमिका जयंत श्रीवास्तव ने निभाई है। जबकि डॉक्टर की भूमिका विवेक श्रीवास्तव ने निभाई। फिल्म के निर्माता जयंत श्रीवास्तव हैं। फिल्म के गानों को कोरियोग्राफ जाने माने कोरियोग्राफर शिवार्थ शिवा ने किया है। फिल्म में मुख्य अभिनेता अभिनेत्री की भूमिका भोजपुरी फिल्मों के जाने माने नाम गौरव झा व अभिनेत्री रितू सिंह ने निभाई है। निर्देशक सत्यार्थ सिन्हा ने बताया कि फिल्म बहुत ही रोचक व मनोरंजक है। परिवारिक पृष्ठभूमि की यह फ़िल्म दर्शकों को खूब पसंद आयेगी। जनपद में फ़िल्म का निर्माण होने से जनपद के स्थलों को विश्व में प्रसिद्धि भी मिलेगी साथ ही रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial