रिपोर्ट – राहुल मौर्या
आजमगढ़ :- आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई व्यस्त है और बात जब कहीं पहुंचने की आती है, तो हर किसी को जल्दी रहती है। ऐसे में आप अगर अपने वाहन से सफर करते हैं तो आप सावधान रहिये ..दरअसल ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि आप अपनी गाडी को सड़क के किनारे कहीं खड़ा किये हैं तो भी आपका ऑनलाइन चालान काट दिया जा रहा है …ये ऐसे शहरों में ज़्यादा हो रहा है , जहाँ प्रशासन आम जनता को पार्किंग नहीं उपलब्ध करवा पा रहा है और चालान जमकर हो रहा है . लोगों के आरोप ऐसे भी हैं कि ट्रैफिक पुलिस को नेता जी टाइप के लोग नहीं दिखते और न ही उनकी गाड़ियां दिखती हैं …ऐसा ही एक वाकया आज़मगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट पर उस वक्त हुआ ..जब एक आम इंसान कुछ काम से कलक्ट्रेट भवन में आया हुआ था …अन्य वाहनों की कतार में ही उसने अपनी गाडी खड़ी किया ..और उसका चालान कट गया …उसने इस बात पर ऐतराज़ जताया ..और कहाकि यहीं पर अन्य गाड़ियां भी खड़ी हैं , जिनमे पार्टियों का झंडा लगा …ये पुलिस वाले उनका चालान नहीं काटते ..और आम जनता का चालान धड़ल्ले से कट रहा है …अब सवाल ये है कि आम लोग अपनी गाड़ियों को कहाँ खड़ा करें ..इस पर प्रशासन क्यों नहीं आगे आता …अब बात प्रशासन की आई है तो आपको ये भी बता दें कि वहीँ पर कई सरकारी गाड़ियां खड़ी थी ..पर साहब उनका चालान कौन काटेगा …जो नियम कानून बनाते है ..वो इन नियमों का पालन क्यों नहीं करते ….उन्ही को देखकर अगर आम जनता ने अपनी गाडी साइड लगा दिया तो चालान कट गया ..वाह रे इन्साफ …
