Breaking News

भगत सिंह जी की प्रतिमा के पास अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा फहराने का संकल्प-सारथी सेवा संस्थान

Spread the love

सारथी सेवा संस्थान के सचिव और क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य भाजपा युवा मोर्चा विनीत सिंह रिशु के नेतृत्व में हाफिजपुर स्थित भगत सिंह जी की प्रतिमा के पास अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया। संस्था व युवा मोर्चा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाथ मे तिरंगा लेकर अमृत महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लेने के बाद देश प्रेम की अलख जगायेंगे, घर घर तिरंगा फहराने का उद्द्घोष करते हुए क्षेत्र में भ्रमण कर दूसरे को भी तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया।
विनीत सिंह रिशु ने कहा कि आज पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इसी के क्रम में हम आज़मगढ़ के सभी युवोलो को जोड़ते हुए आज यह कार्यक्रम किया गया और युवा को संकल्प दिलाया गया कि 15अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगवाने के लिए गांव गांव मुहहले मुहहले जा कर लोगो को जागरूक करेगे और लोगो से अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वाहन करेंगे और सभी महापुरुषों के विचारों को भी बताएंगे।
संस्था के कार्यकर्ता आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि 15अगस्त को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से जन जन में तिरंगे को लहराकर उसे सल्यूट करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अमृत महोत्सव के इस अभियान को सफल बनाने में जन जन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम सभी मिलकर सरकार के मिशन की कामयाब बनाने का संकल्प दिलवाया है।
इस कार्यक्रम में विनीत सिंह रिशु, अश्वनी सिंह, संजय उपाध्याय, युवराज चौहान, नवीन चौहान ,अंकित चौहान , उपेन्द्र यादव,
रवि यादव, उमेश प्रजापति ,सत्यम चौहान,
विनय सिंह, ऋषभ पांडेय, आशुतोष पाठक, रमेश सिंह, अजित सिंह,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial