Breaking News

आजमगढ़ : डीएम ने तिरंगा लहराकर रवाना की तिरंगा यात्रा 

Spread the love
 
आजमगढ़। हर हाथ तिरंगा हो, घर-घर तिरंगा हो की गूंज से पूरा शहर गूंज उठा। मौका था आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर तिरंगा यात्रा का। राष्ट्रवाद के सूत्र में जन-जन को पिरोने के लिए सामाजिक संगठन अंबिका सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 101 मीटर लम्बा तिरंगा पद यात्रा कार्यक्रम को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा गिरजाघर स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष तिरंगा लहराकर रवाना किया गया। जैसे ही तिरंगा यात्रा रवाना हुई भारत माता की जयकार से समूचा क्षेत्र गुजायंमान हो उठा।
मौके पर पहुंचे डीएम विशाल भारद्वाज ने कहाकि आजादी का अमृत महोत्सव में प्रत्येक संगठन को सहयोग करना चाहिए ताकि शासन की इस मुहिम को सफल बनाया जाए। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक सामाजिक संगठन अंबिका सेवा संस्थान की सराहना किया।
यह तिरंगा यात्रा स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा के समक्ष से निकलकर सिविल लाइन होते हुए अग्रसेन चौराहा से गांधी प्रतिमा, रैदोपुर, कलेक्ट्रेट चौराहा से होते तिरंगा चौराहा नरौली पहुंचकर विधिवत राष्ट्रगान वन्देमातरम् के साथ समाप्त हुआ। यह तिरंगा यात्रा जिन मुहल्लों में पहुंची वहां भक्तिगीत और भारत माता का जयकार सुनकर हर व्यक्ति गौरवान्वित हो उठा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिलेश मिश्र गुड्डू, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, जयप्रकाश पांडेय, अभिषेक जायसवाल दीनू, अजय सिंह ने संस्थान के अध्यक्ष रूपनारायण उपाध्याय के सोच की तारिफ करते हुए भविष्य में किसी भी कार्यक्रम के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
आंगतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम संयोजक अभिषेक उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, अच्युतानंद त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के समस्त संगठनों ने अपना सहयोग दिया है। जिसके माध्यम से इस तिरंगा यात्रा में हजारों हजार व्यक्ति शामिल हो उठे और राष्ट्रवाद का जागरण हो सका।
इस अवसर पर एडीएम सदर जलराजन चौधरी, तहसीलदार राजीव त्रिपाठी, नायाब तहसीलदार श्रीराम गौड, सीओ सीटी गौरव कुमार, हरिवंश मिश्रा, विपिन सिंह, अंशुमन राय, शैलेन्द्र अग्रवाल, सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, अनिल पांडेय, कमलेश तिवारी, संजय पांडेय, अरूण पाठक, नवीन चौबे, सीपी यादव, वेद पांडेय, विजय मिश्रा, विरेन्द्र मौर्या, संतोष कुमार, विरेन्द्र पाठक, धर्मेन्द्र यादव, संदीप राजभर, मोहम्मद फैसल, आशीष द्विवेदी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial