आजमगढ़ :- मुबारकपुर बिजली सब स्टेशन के एस डी ओ शत्रुघन यादव के नेतृत्व में एक चेकिंग अभियान चला कर बकाया वसूली करने के साथ ही कई लोगों पर एफ आई आर भी दर्ज कराई गई और बिजली कनेक्शन भी काटे गए। ये अभियान पास के ग्राम गजहड़ा और सराय मुबारक में एक साथ चलाया गया। गजहड़ा में कटिया कनेक्शन और बाईपास कनेक्शन द्वारा बिजली का इस्तेमाल करने पर मो सलमान पुत्र बदरूद्दीन, श्रीमती अनवारी पत्नी मो हुसैन, ताजीया बानो पत्नी मो आदील,विजई यादव पुत्र पल्टन यादव, रामप्रवेश यादव पुत्र नान्हू यादव, चन्देव यादव पुत्र इनरु यादव, गुलाबी देवी पत्नी तेज़ प्रताप यादव जबकि सराय मुबारक में शमसाद अहमद पुत्र अब्दुल खालिक,तबस्सुम निशा द्वारा अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया1 इस अभियान में 1 लाख 50 हजार की वसूली भी की गई।
चेकिंग में अवर अभियंता धीरज पटेल,सुधाकर यादव,अंजनी कुमार अवर अभियंता ,बजरंग सिंह,लालमन,झिनक,जसवंत,रमेश,तेज प्रताप, ब्रिज मोहन,प्रमोद यादव ,सुधीर कुमार, उजाला, मधेसिया ओमप्रकाश,वकील अहमद आदि लोग मौजूद थे।
