फतेहपुर :- कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कहा कि राजस्व वसूली के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। बड़े बकाएदारों से तहसीलदार क्षेत्र के अधिकारियों से सहयोग करके राजस्व वसूली कराएं।
मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व की वसूली की जाए। राजस्व वसूली के कार्य में लापरवाही न करें। आरसी का मिलान करके बड़े बकाएदारों के राजस्व के वसूली तहसीलदार अपने तहसील क्षेत्र के अधिकारियों से सहयोग करके राजस्व वसूली कराएं। प्रवर्तन संबंधित राजस्व वसूली कार्य की व्हाट्सएप पर फोटो भी शेयर कराएं। जिन-जिन विभागों के राजस्व वसूली लक्ष्य सापेक्ष कम हुई है, स्पष्ट कारण सहित आख्या दें। साथ ही राजस्व वसूली कार्य में सुधार लाएं। नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निकल कर राजस्व का कार्य करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य, अपर उप जिलाधिकारी प्रियंका, तहसीलदार बिंदकी, तहसीलदार सदर सहित अन्य संबंधिता उपस्थित रहे।
