Breaking News

कांग्रेसियों ने पद यात्रा निकाल भाजपा सरकार को कोसा

Spread the love

फतेहपुर :-  कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे अगस्त क्रान्ति अभियान के दूसरे दिन खागा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के दौरान पद यात्रा का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने विभिन्न मार्गों से पद यात्रा निकालते हुए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। महंगाई एवं भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर कांग्रेसियों ने भाजपा से गद्दी छोड़ने की बात कही।
पद यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सुशील पासी एवं प्रदेश महासचिव एवं पूर्व सांसद राकेश सचान के अलावा प्रदेश सचिव सदाशिव यादव ने शिरकत की। जिला प्रवक्ता डॉ अतुल कुमार एवं जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा में शामिल कांग्रेसी अपने हाथों पर स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने रास्ते भर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पद यात्रा के समापन पर जनसभा का आयोजन किया गया। जिसको सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये से जनता ऊब गई है। प्रतिदिन डीजल एवं पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिससे आम आदमी के साथ-साथ किसानों की जेब ढीली हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री अपनी जेबे भरने में लगे हुए हैं। प्रत्येक विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देना होगा। इस मौके पर आशीष शुक्ला, पवन त्रिपाठी, धर्मेंद्र तिवारी, सहनूर हसन, केके पासी, सुनील दत्त पासी, अंकित शुक्ला, ननकू सिंह, हरिनंदन सिंह, महमूदा बेगम, मोबीन खान, लवकुश निषाद, धनंजय मिश्रा, आशीष निषाद, मनोज निषाद, हनीफ अहमद, राजा, हुबलाल निषाद, कलीम उल्ला खान, असलम, नियाज कुरैशी, धीरेंद्र, जगजीत सिंह, सत्य प्रकाश पासी, गोलू यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial