Breaking News

अखिलेश यादव से मिले युवा सपा नेता यासिर सफीर

Spread the love

फतेहपुर :-  जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी पार्टियों के नेता टिकट की दौड़ में लगना शुरू हो गए हैं। 242 हुसैनगंज विधानसभा में समाजवादी पार्टी के प्रबल दावेदार एवं पूर्व विधायक मो0 सफीर के पुत्र यासिर सफीर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलकात कर उन्हें जनपद की सभी सीटों पर पार्टी का परचम लहराए जाने का भरोसा दिलाया।
युवा सपा नेता यासिर सफीर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर आने वाले 2022 के चुनाव के संबंध में चर्चा की। विश्वास दिलाया कि 2022 के चुनाव में 242 विधानसभा हुसैनगंज के साथ-साथ जनपद की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएंगे और आपको पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे। युवा नेता हुसैनगंज विधानसभा की सक्रिय राजनीति में हैं। इनसे हुसैनगंज के साथ-साथ जनपद के तमाम युवा जुड़े हैं। इनके साथ मिलकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। 2012 से 2017 के बीच सपा द्वारा किए गए जनहित के कार्यों एवं योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ उनको जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं। 242 विधानसभा हुसैनगंज की राजनीति में युवा सपा अपनी अच्छी पैठ रखते हैं। इनकी राजनीति से विधानसभा के तमाम युवा नेता इनसे प्रेरित होकर सपा सरकार बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial