Breaking News

महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य बनीं मंजू

Spread the love

फतेहपुर :-  भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों की घोषणा की है। जिसमें जनपद की भाजपा नेत्री मंजू शुक्ला को सदस्य नामित किया गया है। इसकी जानकारी जब स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लगी तो उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई। मंजू शुक्ला को बधाई देने के लिए आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
मनोनीत प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंजू ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगी। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के अलावा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए वह जी-जान से कोशिश करेंगी। उन्होने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, वंदना द्विवेदी, पूजा मिश्रा, वीरेन्द्र द्विवेदी, प्रदीप बाजपेई, कुलदीप भदौरिया, अजय शुक्ला, मनीष तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial