Breaking News

बाइस में भाजपा को घटाया, 2024 में करेंगे सफाया : राजपाल

Spread the love

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ को मज़बूत कर लोकसभा चुनाव 2022 में भाजपा को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। अगस्त क्रांति के तहत 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर राष्ट्र ध्वज लागाने काम करेंगे। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिला सदस्यता प्रभारी एव पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने पत्रकारो से बातचीत के दौरान कही।
गुरुवार को शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व एमएलसी व जिला सदस्यता प्रभारी राजपाल कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जनपद के प्रत्येक बूथ पर समाजवादी पार्टी को मज़बूत करना है उन्होने बताया कि पार्टी की ओर से प्राथमिक सदस्य बनाने के साथ ही सक्रिय सदस्य बनाये जाएंगे। सक्रिय सदस्य के लिये प्रत्येक सदस्य को 50 सदस्य बनाने होंगे। उन्होने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। बेरोज़गारी व मंहगाई से जनता परेशान है। उन्होने अग्निवीर योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार के मंत्री 4 वर्ष बाद विधायक या सांसद या मंत्री पद से इस्तीफा देकर अग्निवीरो में शामिल क्यों नहीं होते। उन्होने सरकार पर युवाओं को नियमित रोज़गार देने की जगह चार वर्षों के लिये रोज़गार देकर शिक्षा दिलाने वाले परिवार का अपमान बताया। उन्होने कहा कि केवल समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में भाजपा को रोक सकती है। सपा प्रत्येश बूथ पर 50 प्राथमिक सदस्य वाले एक सक्रिय सदस्य के ज़रिए बूथ को मंज़बूत बनायेगी। उन्होने बताया कि 2022 के विधानासभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने छल के ज़रिए प्रदेश में सत्ता हासिल की है। सपा ने 2022 में भाजपा को घटाया है और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा का सफाया करेगी। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, निवर्तमान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चौधरी मंज़र यार, बृजेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial