Breaking News

प्रधान संगठन के भिटौरा ब्लाक अध्यक्ष बने देवनाथ

Spread the love

फतेहपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भिटौरा ब्लाक अध्यक्ष रहे स्वामी शरन पाल के स्थान पर देवनाथ पासी को सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसका सभी ने स्वागत व समर्थन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन सदैव तत्पर है।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू व संचालन असोथर ब्लाक अध्यक्ष उदय सिंह मौर्य ने किया। बैठक के दौरान संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की गई। भिटौरा ब्लाक अध्यक्ष रहे स्वामी शरन पाल के स्थान पर दूसरे ब्लाक अध्यक्ष को मनोनीत किए जाने पर साथियों के बीच मंथन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भिटौरा ब्लाक अध्यक्ष की कमान देवनाथ पासी को सौंपी जाए। जिसका सभी ने समर्थन व स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने देवनाथ पासी को मनोनयन पत्र सौंपकर व फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री पप्पू ने कहा कि संगठन प्रधानों की लड़ाई हमेशा से लड़ता आया है और आगे भी लड़ता रहेगा। प्रधानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानों के हक की आवाज उठाने के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होने बताया कि अगली बैठक में ऐरायां विकास खंड में रिक्त अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इस मौके पर भोलाशंकर द्विवेदी, रितेश तिवारी, आदित्य लोधी, जितेंद्र साहू, शिव प्रकाश यादव, बलराम पाल, रामू यादव, हरीपाल, ललित सैनी, श्रवण कुमार, मो. राशिद, धर्मेंद्र सिंह, राजेश कुमार, विक्रम सिंह, गुलाब सिंह, जितेंद्र कुमार साहू भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial