रिपोर्ट – आमिर खान
आजमगढ़ :- विकासखंड रानी की सराय के ग्रामसभा फरिहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत डॉ बेलाल अहमद कार्य पर आए ,और लगभग 7 मरीजों को देखें, समय 10:45 बजे बिना किसी लिखित सूचना के अपने कच्छ में ताला बंद करके निजी कार्य से कहीं चले गए.आए हुए मरीजों को फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार शर्मा दवा देते पाए गए.डॉ बेलाल के साथ ही पूजा स्टाफ नर्स भी समय से पहले ही चली गई.
उपस्थित कर्मचारियों में सफाई कर्मी यूनुस खान ,स्टाफ नर्स सर्वेंद्र उपाध्याय मिले .लगभग 11:00 तक 12 मरीज आए थे
दवा लेने आई गीता देवी उम्र 25 वर्ष निवासी फरिहा ने बताया कि अस्पताल परिसर की नल लगभग 5 महीनों से खराब है ,पानी की बहुत असुविधा है.फॉर्म्सट्रेस धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कई बार शिकायत की गई है लेकिन अब तक नल नहीं बन सकी.
अस्पताल परिसर में गंदगी की भरमार है. अस्पताल के अंदर ही खुला नाला बह रहा है. बाउंड्री वॉल आगे से टूट कर गिर रही है
परिसर में रखी लोहे की अलमारी बिल्कुल जीर्ण जीर्ण शीर्ण अवस्था में मिली.
