Breaking News

जातिवाद की राजनीति करती है सपा-बसपा : सरदार अजीत

Spread the love

फतेहपुर :-  भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जमकर स्वागत किया। तत्पश्चात पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के जहां गुर सिखाए वहीं सपा-बसपा पर हमलावर होते हुए कहा कि यह दोनों दल जातिवाद की राजनीति करते हैं। जनता इनकी कारगुजारियों से वाकिफ है। 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश की सत्ता पर योगी आदित्यनाथ काबिज होंगे।
अल्पसंख्यक मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा का मोर्चा के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। प्रत्येक गांव व मुहल्ले में जाकर भाजपा की नीतियां व रीतियां बताकर अधिक से अधिक लोगों को मोर्चा से जोड़ने का काम करें। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है। सभी वर्गों के लोगों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। जिसका लाभ प्रत्येक पात्र को मिल रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा के विकास से विपक्षी दल बौखला गए हैं। सपा व बसपा ने हमेशा जातिवाद की राजनीति की है। जिसके कारण आज उनकी हालत बद से बदतर हो गई है। प्रदेश की जनता इन दोनों दलों से ऊब चुकी है और भाजपा के विकास पर विश्वास कर रही है। आगामी 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा के विकास पर बटन दबाकर योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होने कहा कि जल्द ही जिले की टीम की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी, क्षेत्रीय मंत्री जावेद खान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नाजिया, क्षेत्रीय महामंत्री नोबेल, गगन दीप सिंह, नीतू सिंह, जिलाध्यक्ष मो0 हबीब, रमीज खान, सुल्तान आलम, मो0 काशिफ, शान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial