Breaking News

मजदूरों से भरी बस एक ट्रेलर ट्रक में टकराई, बस में सवार 11 मजदूर जख्मी

Spread the love

अयोध्या : – गोंडा की सीमा पर सरयू पुल के पास दिल्ली से बिहार जा रही मजदूरों से भरी बस एक खड़े हुए ट्रेलर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई. इस भीषण हादसे में बस में सवार 11 मजदूर जख्मी हो गए हैं, जिनमें से 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया ,जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई है। दरसअल ये घटना रविवार की सुबह लगभग 7 बजे के आसपास बताई जा रहा है।वही घायल कमलेश कुमार यादव ने बताया कि लगभग 60 -65 हम सभी मजदूर दिल्ली से बस द्वारा बिहार सिपोल जिला जा रहे थे.रास्ते में अयोध्या सीमा के पास जा रही ट्रेलर गाड़ी को बस चालक ओवरटेक करने लगा और ब्रेक मार दिया.बारिश के चलते बस फिसल कर अचानक तेज आवाज के साथ ट्रेलर से टकरा गई और बस में बैठे सभी लोग एक दूसरे पर जा गिरे जब तक कुछ समझते तब तक कई मजदूर घायल हो गए. जिन्हें तत्काल अयोध्या में स्थित श्री राम अस्पताल में ले जाया गया.जहां पर कुल 11 मजदूर घायल होने की बात सामने आई जिनमें 8 की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. जिला अस्पताल में इमरजेंसी पर तैनात मजदूरों का इलाज कर रहे डा.आशीष के मुताबिक सुबह 7 बजे की घटना है।जो दिल्ली से बिहार जा रहे थे जिसमे यह सभी लोग बस में सवार थे। मजदूरों की हालत नाज़ुक है।जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सारे घायल मजदूर दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं. पुलिस के मुताबिक प्राइवेट बस में सवार मजदूर हादसा शिकार हो गए। जो दिल्ली से बिहार जा रही बस में करीब 60-65 मजदूर सवार थे।जिन्हें अस्पताल भेजवाया दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial