प्रयागराज :- माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने रिटायर हुए कर्मचारियों का स्वागत माला फूल व उपहार देकर किया विदाई समारोह में मुख्य अतिथि फारूक अहमद व विशिष्ट अतिथि डिप्टी रजिस्ट्रार रवि भूषण डिप्टी रजिस्ट्रार विजय कुमार सहायक निदेशक जितेंद्र शुक्ला सेक्शन ऑफीसर सुरेंद्र सिंह रहे सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि फारूक अहमद ने कहा कि आप लोग रिटायर हुए हैं यह मत समझना कि आप लोग हमारे साथ अब काम नहीं कर रहे हैं एसोसिएशन के सभी कर्मचारी आपके साथ हैं आपके साथ रहेंगे आपके सुख दुख के साथी हैं और रहेंगे आप सभी लोगों ने अपना कार्य बखूबी अच्छी तरह से निभाया है इसके लिए कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन और उच्च न्यायालय के सभी अधिवक्ता आपका सदैव आभारी रहेगा और आपके सहयोग के लिए हरदम तैयार रहेगा इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव देवेंद्र पाल सिंह अध्यक्ष नीरज तिवारी अधिवक्ता राशिद जावेद वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामता प्रसाद मित्र निगम सिंह यादव तृप्ति सोनकर रोशन जहां आदि कर्मचारी मौजूद रहे
