Breaking News

खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर का शुभारंभ

Spread the love

फतेहपुर। राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र के तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर का शुभारंभ असोथर विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य कौहन न्याय पंचायत जरौली ने फीता काटकर किया।
बीडीसी ने प्रशिक्षार्थियों को पेन, किताब, पैड का वितरण किया। मालविका सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को बताया कि आप अचार, मुरब्बा, जैम, जैली बनाकर अपना जीवनयापन कर सकते हैं। शुद्ध पौष्टिक आहार सेवन करने से आपका व आपके परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रभारी फल संरक्षण केन्द्र अमृतलाल ने बताया कि इस योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग लगाने हेतु सरकार द्वारा मशीन उपकरण पर एक लाख रूपए का अनुदान उद्यमी ले सकते हैं। शिवलाल कुमार ने प्रयोगात्मक कार्य कर जैम बनाकर बताया तथा इन्होंने आम का स्क्पैसा की जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव व शकुंतला परिचर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial