Breaking News

निर्जला एकादशी पर रोटी घर ने वितरित किया भोजन

Spread the love

फतेहपुर। नारी स्मिता फाउंडेशन रोटी घर ने शनिवार को अवंतीबाई स्थित लोधीपुरवा बस्ती में निर्जला एकादशी पर बच्चों के बीच भोजन का वितरण किया। संचालिका स्मिता सिंह ने आए हुए बच्चों एवं महिलाओं को बताया कि निर्जला एकादशी वर्ष भर की 26 एकादशियों में सर्वात्तम है। जिसके रखने से सभी एकादशी के बराबर का फल मिलता है। स्मिता सिंह ने बताया कि हिंदू धर्म में आज के दिन बिना पानी पिए व्रत रख कर जरूरतमंदों में भोजन पानी का देने से पुण्य की प्राप्ति होती है। प्रसाद रूप में ही वितरण किया जाना चाहिए। सर्वकामना सिद्धि वाला ये व्रत हर किसी को जरूर रखना चाहिए। महाबली भीम भी इस व्रत को रखते थे इसलिए इसे भीमसेन एकादशी भी कहते है। आए हुए बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से भी ओत प्रोत कराया। स्मिता सिंह की माने तो बस्ती में विगत आठ वर्षों से शिक्षण एवं पोषण देने का काम कर रही है। जो कि अपने आप में ही सराहनीय है। बताया कि आज का वितरण रोटी घर की सक्रिय सदस्य साधना चौरसिया ने कराया है। इस अवसर पर नीरजा चौहान, नीतू सिंह यादव, ऋषिका तिवारी, आशा सिंह, राहुल वर्मा, रितिक ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial