Breaking News

पासी कल्याण समिति के सदर तहसील अध्यक्ष बने रवि

Spread the love

फतेहपुर। पासी कल्याण समिति की बैठक में सदर तहसील इकाई का गठन किया गया। जिसमें रवि प्रताप को सदर तहसील अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। अन्य पदों पर भी पदाधिकारी मनोनीत करते हुए निर्णय लिया गया कि आगामी बारह जून को खागा तहसील इकाई का गठन करके संगठन को मजबूत किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वासुदेव पासी ने की। पूर्व बैठक में निर्धारित तिथि के आधार पर आज सदर तहसील इकाई का गठन किया गया। जिसमें रवि प्रताप सदर तहसील अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार महामंत्री, प्रेमशंकर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से शीघ्र ही कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बारह जून को खागा तहसील इकाई का गठन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वी बाईपास के निकट स्थित सांई मंदिर में होगा। आहवान किया कि समाज के सभी लोग कार्यक्रम में पहुंचकर सफल बनाएं। कार्यक्रम प्रातः दस बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर रमेश चंद्र, रामदीन बाबू, संतोष कुमार, शिवराम, प्रदीप कुमार, रवि प्रताप, कविता कुमारी, गोरेलाल, राजेश कुमार, धीरेंद्र वीर, प्रकाश बाबू, राजीव, देवेंद्र, प्रेमशंकर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial