Breaking News

चुनाव आते ही विधायक जी आ गए एक्शन मोड में

Spread the love

2022 विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है।वैसे वैसे नेता चुनाव को लेकर गंभीर दिखाई दे रहे हैं।दिलचस्प बात यहां है कि जो नेता कभी तहसील दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हुआ। आज वही नेता चुनाव नजदीक आने पर गंभीर हो रहा है।ऐसा वाकया अयोध्या की सदर तहसील में देखने को मिला है। जहाँ तहसील दिवस के दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे तहसील दिवस और थाना दिवस को गंभीरता से लें। उन्होंने बताया कि सीएम योगी के अयोध्या दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों की शिकायत किया था कि तहसील दिवस में समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस व थाना दिवस में समस्याओं का निराकरण होना चाहिए। चेतावनी देते हुए अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अगर समस्या का निराकरण एक महीने बाद भी नहीं होता है तो इसकी शिकायत शासन से होगी और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आज तहसील दिवस के दिन सदर तहसील में अयोध्या विधायक विकास गुप्ता ने अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि 6 महीने बाद जनता के बीच जाना है और वहां पर उनकी जवाबदेही होगी इसलिए समस्याओं का निराकरण तहसील दिवस में जरूर होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial