Breaking News

किसान बताएं समस्या, प्राथमिकता पर कराया जाएगा निदान : डीएम

Spread the love

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान एवं किसान उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता पर कराया जाएगा। किसान अपनी समस्या उन्हें कभी भी बता सकते हैं। व्यवस्था में और सुधार किसानों के सहयोग से किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने कृषि विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कृषक देशराज ग्राम जैतपुर मजरे अग्राह गाजीपुर ने गाँव के कुँए को अनाधिक रूप से कब्जा करने प्रमोद कुमार ग्राम प्रधान मोहनअलीपुर बहुआ द्वारा काजीपुर से मोहनपुर संपर्क मार्ग के मरम्मत कराने के संबंध में, भानु प्रताप तहसील महासचिव किसान यूनियन विद्युतीकरण के संबंध में, आदित्य द्विवेदी ग्राम ओंती असोथर पात्र व्यक्तियों को कॉलोनी न देने के संबंध में, अब्दुल दुदौली जलालपुर हथगाँव तार व खंभा नया कराए जाने के संबंध में प्रमोद कुमार ग्राम मोहनपुर बहुआ कॉलोनी के संबंध में शिवजीत सिंह छीटवापुरवा रास्ते में अवैध निर्माण कराने के संबंध में आदि कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिसे जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों से निराकरण कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं। उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने विगत किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों की अनुपालन रिपोर्ट की जानकारी किसानों को कराई। उन्होनें कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु किसान ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें। बीज, कृषि यंत्र, सोलर पंप आदि का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अनुमन्य होगा। किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, प्रभागीय अधिकारी वन, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, सिंचाई विद्युत, नलकूप आदि विभागों के अधिकारी के अलावा भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अलावा प्रगतिशील कृषक लोकनाथ पांडेय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial