Breaking News

ईदगाह की व्यवस्थाओं का अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लिया जायजा

Spread the love

फतेहपुर। ईद पर्व पर ईदगाह में होने वाली नमाज के लिए पालिका प्रशासन ईदगाह की साफ सफाई व रंगरोगन के अलावा नामिजियों के लिए किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए जुटा हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा ने उप जिलाधिकारी के साथ ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पालिका के कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रूप देने मे जुटे रहे।
रमजान माह के रोजों के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। ईद की नमाज ईदगाह में अदा की जाती है। ईदगाह में ईद और बकरीद की ही नमाज पढ़ाई जाती है इसीलिए आधा रमजान माह बीतने के बाद ईदगाह की साफ-सफाई व्यवस्था शुरू कर दी जाती है। रास्ते से लेकर ईदगाह परिसर की साफ-सफाई का जिम्मा पालिका के सफाई विभाग के ऊपर रहता है। जबकि ईदगाह की सफाई व रंगरोगन का कार्य मुतवल्ली द्वारा कराया जाता है। मंगलवार को ईदगाह में ईद की नमाज़ अता की जाएगी इसके लिए रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा, उप जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुतवल्ली ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जो काम रह गया है उसे कल (आज) मुकम्मल कर लिया जाएगा। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, शादाब अहमद, मुन्नीलाला, सफाई निरीक्षक मो. हबीब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial