Breaking News

समाचार पत्र विक्रेता ने कराया रोज़ा इफ्तार

Spread the love

फतेहपुर। तीस दिवसीय माहे रमज़ान के रोज़े जैसे-जैसे अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहे हैं। रोज़ा इफ्तार पार्टी के ज़रिए लोगों को रोज़ा इफ्तार कराने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। जिसके क्रम में समाचार पत्र विक्रेता सिराजुद्दीन की ओर से रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू व मुस्लिम समेत सभी समुदायों के बड़ी संख्या में लोगो ने शिकरत कर रोज़ा इफ्तार किया।
गुरुवार को कटरा अब्दुल गनी सराय मोहल्ले में समाचार पत्र विक्रेता सिराजुद्दीन की ओर से रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे शहर के हिंदू व मुस्लिम समुदायों के लोगों ने शिरकत की। इस दौरान देश में अमन व शांति कायम रहने की दुआएं की गई। मगरिब की अज़ान होने के साथ ही सभी ने एक साथ रोज़ा खोला। इस दौरान ठंडा शर्बत समेत पकवानों का आंनद लिया। इस मौके पर राहत उद्दीन, रेहान उद्दीन, मो राहिल, नदींम, धीरज बाल्मीकि, मो. आसिफ एडवोकेट, मो. शकील, जीशान अहमद, मेराज उद्दीन, संजय, जगन्नाथ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial