Breaking News

एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

Spread the love

फतेहपुर। महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किए जाने के उद्देश्य से जिले में लगातार मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भी जिले में गठित एंटी रोमियो की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्कूल-कालेज, बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण करके छात्र-छात्राओं व महिलाओं से वार्ता कर उन्हें जागरूक करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व छात्राओं को बताया कि वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं हैं। कभी भी आवश्यकता पड़ने पर संबंधित थाना, एंटी रोमियों टीम व प्रदेश पुलिस के संचालित नंबरों पर बेझिझक कॉल कर सकती हैं। टीम ने उनके अंदर आत्मविश्वास को बढाया और महिला अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। यह भी बताया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा व सहायता के लिए एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहाँ पर महिला कर्मी महिलाओं की शिकायत सुनकर समय से निस्तारण कराने का प्रयास करती हैं। टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial