Breaking News

आज़मगढ़! डाक्टर की मेहनत से सामान्य डिलवरी से पैदा हुए तीन बच्चे

Spread the love
डाक्टर की मेहनत से सामान्य डिलवरी से पैदा हुए तीन बच्चे
आज डिलीवरी के मामलों मे ज्यादातर डाक्टरों द्वारा आपरेशन  से बच्चे पैदा करने की होड़ लगी है वहीं ऐसे में एक डाक्टर द्वारा एक महिला की सामान्य डिलवरी द्वारा तीन-तीन बच्चों को पैदा करवाना चर्चा का विषय बना हुआ है और डाक्टर की मिसाल दे रहे हैं जानकारी के अनुसार फरिहा क्षेत्र के सरायमीर रोड पर स्थिति फैजी नर्सिंग होम मे सेवारत डाक्टर नाहिद तबस्सुम द्वारा खानपुर ग्राम निवासीनी युभा देवी पत्नी रामाधार यादव की नार्मल डिलवरी द्वारा तीन-तीन बच्चे पैदा हुए हैं  डाक्टर नाहिद के हुनर और परिश्रम द्वारा सामान्य डिलवरी वो भी तीन-तीन बच्चों कि कराने से क्षेत्र मे काफी प्रशंसा हो रही है क्योंकि जहां थोड़ी सी परेशानी होने पर ज्यादातर डाक्टर तुरंत आपरेशन कि सलाह देते हैं ऐसे में सामान्य डिलवरी द्वारा तीन बच्चे पैदा करना कोई सामान्य बात नहीं है ये तीनो नवजात लड़के हैं वहीं जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ हैं और क्षेत्र मे उक्त घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial