Breaking News

4 साल की बच्ची से बलात्कार , कब चलेगा बाबा का बुलडोज़र ?

Spread the love

हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ एक चौदह वर्ष के किशोर ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया।बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।मौके पर एएसपी और सीओ फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चार साल की मासूम बच्ची से रेप की घटना हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।बताया जाता है कि यहां के रहने वाले एक युवक की 4 साल की पुत्री घर के बाहर लगे शहतूत के पेड़ से शहतूत खाने गयी थी।आरोप है कि वहीं पर गांव का एक 14 वर्षीय किशोर भी मौजूद था जिसने बच्ची को उठा लिया और उसके साथ हैवानियत की।

 

इसके बाद हैवान बना किशोर भाग निकला।जब बच्ची घर नही पहुंची तो उसकी खोज की गई तो वह खून से लथपथ मिली . इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।सूचना पाकर एएसपी अनिल कुमार यादव, सीओ हरपालपुर फोरेंसिक जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।एएसपी ने बताया कि मामले में कार्यवाई की जा रही है।बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial