Breaking News

आज़मगढ़ : बाइक चोरों के गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार , ११ मोटर साईकिल बरामद …

Spread the love

ख़बर आज़मगढ़ जिले से है , जहाँ पर अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आज़मगढ़ पुलिस जी जान से जुटी है . आज जहाँ एक तरफ सीपू सिंह हत्याकांड में दो आरोपियों पर कुर्की की कार्यवाही और तरवा थाना पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करके आज पुलिस ने वाहवाही लूटी .

वहीँ देवगांव पुलिस ने भी कमाल करते हुए 5 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है . जिनके कब्जे से लभग दर्जन भर मोटर साईकिल बरामद हुई है . गिरफ्तार शातिर अपराधियों में तीन जनपद आज़मगढ़ के हैं . जबकि एक बदमाश जौनपुर और एक गाजीपुर जिले का रहने वाला है . ये सभी चोर गिरोह बनाकर चोरी करते थे . मास्टर चाभी से बाइकों के लॉक खोलकर उसे गायब कर देते थे . साथ ही उसके फर्जी कागज़ बनाकर चोरी की इन बाइकों को २५ हजार में बेच देते थे .

घटना के विषय में एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि इनके चोरी करने का तरीका बेहद शातिराना है . आज इन्हें गिरफ्तार किया गया है . इनके पास से ११ मोटर साईकिल , एक तमंचा  और 5 हजार रुपये बरामद हुआ है . एसपी सिटी ने कहाकि इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही होगी . उन्होंने कहाकि हम जानकारी एकत्रित कर रहे हैं , अगर इनके द्वारा कोई अवैध अर्जित संपत्ति होगी तो उसपर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial