आजमगढ़। नव संवत्सर 2079 विक्रमी के मौके पर संस्कार भारती आर्यमगढ़ द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन ठंडी सड़क स्थित कृष्णायन लॉन में किया गया। मां सरस्वती के चित्र पर संस्था अध्यक्ष डॉ डी पी तिवारी, अरविंद गुप्ता एड, इंदुभूषण अग्रवाल, डॉ डी पी अस्थाना, अजय अग्रवाल (नगर संघचालक), डॉ पारिजात बर्नवाल (नगर कार्यवाह), अरविंद बरनवाल, रमेश अग्रवाल, सुनील मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। अध्यक्षता एडवोकेट अरविंद गुप्ता व संचालन मंत्री जितेंद्र सिंह, अंजलि बरनवाल ने किया।
नव संवत्सर की वैज्ञानिकता एवं सनातन काल गणना पर आधारित बौद्धिक पर चर्चा करते हुए डॉ डी पी अस्थाना ने बतायाकि जहां अंग्रेजी कलेंडर में एक प्रकार से ही समय की गणना की जाती है वहीं सनातन संस्कृति में समय की गणना नौ प्रकार से की जाती है। आगे कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति को ललित कला के माध्यम से संरक्षित करने के लिए 1981 में संस्कार भारती की नींव रखी गई, जो हमारे संस्कृति को संर्वधन करने का काम करती चली आ रही है। उन्होंने इसकी मजबूती के लिए सभी से शत-प्रतिशत योगदान करने की अपील किया।

सांस्कृतिक संध्या का आगाज करते हुए स्थानीय कलाकार शरद तिवारी, राजेश स्वर्णकार द्वारा एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया गया वहीं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा इंस्ट्रुमेंटल गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद हरियाणा लोकमंच परिषद के पवन राज व साथी कलाकारों द्वारा शिव-पार्वती संवाद पर आधारित भक्ति घूमर नृत्य, किसान द्वारा इंद्र से वर्षा करने हेतु स्तुति पर आधारित स्तुति घूमर नृत्य एवं नव विवाहित दूल्हा दुल्हन के संवाद पर आधारित श्रृंगार रस प्रधान घूमर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया।
इसके बाद हरियाणा व स्थानीय कलाकारों को संस्था के पदाधिकारियो द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व ध्येय गीत मधु अष्ठाना, अंजली बरनवाल व गणेश वंदना उदय शंकर मिश्रा ने प्रस्तुत किया वहीं स्वागत गीत राजेश रंजन व सरस्वती वंदना आदर्श मिश्रा ने प्रस्तुत किया। अंत में वंदेमातरम गीत से कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर संत प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रमुख मनोज अस्थाना, मधु अस्थाना, अभय दत्त गौड़ (नगर प्रचार प्रमुख), प्रभात बरनवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल (नगर भाजपा अध्यक्ष), अमन गर्ग (महामंत्री नगर भाजपा) सहित संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
