Breaking News

ग्राम प्रधान संगठन के भिटौरा ब्लाक अध्यक्ष बने स्वामी शरन….

Spread the love

फतेहपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक जिला कार्यालय में उमाशंकर लोधी के आवास पर जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। बैठक में विकास खण्ड भिटौरा के समस्त नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त किये। संगठन के कार्यों दायित्वों का विस्तार से निर्वहन करने का बोध कराया। प्रधानों के ऊपर हो रहे अत्याचारों एवं अधिकारां के हनन के प्रति संगठन पूर्ण लड़ाई एवं आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। जिला संरक्षक बड़कू सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने संगठन पर विस्तृत प्रकाश डाला। इसके बाद सभी प्रधानों ने विकास खण्ड भिटौरा में संगठन की कार्यकारिणी मनोनयन के लिए कहा। संतोष त्रिपाठी एडवोकेट को जिला कार्यकारिणी में जिला विधिक सलाहकार नियुक्ति किया गया। तत्पश्चात भिटौरा ब्लाक संगठन की इकाई के लिए स्वामी शरन पाल के नाम पर प्रस्ताव रखा गया। जिस पर उपस्थित प्रधानों ने समर्थन किया। सर्वसम्मति से स्वामी शरन पाल को अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके बाद ब्लाक कमेटी का चयन किया गया। जिसमें देवनाथ पासी संरक्षक, प्रेमशंकर सोनी महासचिव, विजय सिंह परिहार उपाध्यक्ष, गुलाब सिंह यादव, रमेश गुप्ता, विपिन सिंह, तेज सिंह उपाध्यक्ष, प्रमोद सिंह भदौरिया सचिव, दुर्ग विजय सिंह संगठन मंत्री, दिलशाद अहमद कोषाध्यक्ष, अतीश पटेल उप सचिव, जितेन्द्र कुमार साहू संयुक्त सचिव, सौरभ लोधी मीडिया प्रभारी, सुरेन्द्र कुमार सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश शुक्ला को आडीटर बनाया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जमुना सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी, संतलाल पाल, मनोज मौर्य, पियूष सिंह, जुनैद अहमद, सचान सिंह, वीरेन्द्र यादव, मनोज लोधी, अश्वनी चौहान, राजेन्द्र कुमार, बादशाह, इरशाद, आशाराम आदि प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial